फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tempers flared on the government Aangnbadihyon

सरकार पर भड़का आंगनबाडि़यों का गुस्सा

Sat, 24 Sep 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 24 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tempers flared on the government Aangnbadihyon
धामपुर ब्लाक कार्यालय पर धरने में बोलतीं जिलाध्यक्ष शारदा चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में राज्य कर्मचारी का दर्जा देने से लेकर अन्य लंबित मांगें पूरी न होने पर आंगनबाडि़याें का आंदोलन अाैर तेज हो गया है। जिले में जगह-जगह धरने-प्रदर्शन कर रोष जताया गया।
विज्ञापन

बिजनौर में आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक में विनोद शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय 18 हजार एवं सहायिका का वेतन नौ हजार रुपये होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने 25 सितंबर को होने वाले पोलियो अभियान में काम न करने का ऐलान किया। बैठक में विजय मलिक, निहाल, मीनाक्षी, नीलम, अंजू, रीता, लीलावती, कुसुम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक में अलीगढ़ में धरनारत दो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मौत पर दुख व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अगर मांगे पूरी न हुई तो प्रदेश सरकार को खामियाजा भुगतना होगा। अध्यक्षता वेत्रलता शर्मा और संचालन विजय मलिक ने किया। बैठक में पूनम विश्नोई, तारा देवी, रूखसाना पैट्रिक, रीता, सीमा, लक्ष्मी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। चेताया कि मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा और मांगे पूरी होने तक पल्स पोलियों कार्यक्रम एवं बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार किया जाएगा। उनकी ओर से मुख्य सेविकाओं के पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शत प्रतिशत प्रमोशन देने के साथ ही शिक्षकों के भांति शीत एवं ग्रीष्म कालीन अवकाश दिए जाने, राज्यकर्मचारियों का दर्जा देने,  राज्य कर्मचारी घोषित नहीं होने तक न्यूनतम वेतन देने, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अन्य किसी कार्य में न लगाने, मिनी आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका की नियुक्ति करने सहित अन्य मांगें उठाई गईं।
धरने में संघ की प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वरी राठी, सुनीता देवी, नीलम शर्मा, राधा रानी, कमलेश देवी, अमरजीत कौर, कीर्ति देवी, पुष्पा देवी, आसमा परवीन, कुसुम लता, लक्ष्मी देवी, सुरेखा देवी आदि शामिल रहीं।
नहटौर में राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ियों ने हल्दौर चौराहे पर जमकर नारेबाजी की। आंगनबाड़ियों ने हल्दौर चौराहे पर जाम लगा दिया। नारेबाजी के बाद जाम खोल दिया गया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नी देवी के नेतृत्व में सैकड़ों आंगनबाड़ी ब्लॉक परिसर से नारेबाजी करते हुए हल्दौर चौराहे पर पहुंचीं।
आंगनबाड़ियों ने नारेबाजी के बाद धरने प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। उन्होंने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाऐ जाने व मानदेय वृद्धि सहित 17 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने की मांग की। उनका कहना है कि राज्य सरकार उनकी अनदेखी कर रही है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मांगे पूरी नहीं होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया। आधे घंटे तक नारेबाजी करने के बाद आंगनबाड़ियों ने जाम खोल दिया। मगन देवी, शबाना परवीन, आशा, कमला देवी, आदेश देवी, नम्रता त्यागी, रेखा, कविता देवी, राखी आदि ने भाग लिया। 
धामपुर के ब्लाक परिसर में राज्य कर्मचारी घोषित न किए जाने के मामले को लेकर तीन अक्तूबर से जेल भरो  आंदोलन को सफल बनाने का ऐलान किया है। शुक्रवार को ब्लॉक परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ियों एवं सहायिकाओं ने प्रदर्शन कर मांगों के न मानने पर सरकार पर रोष जताया। जिलाध्यक्ष शारदा चौधरी ने कहा कि मांगेें मानने तक आंदोलन जारी रहेगा। पोलियो और बीएलओ कार्यक्रम के पहले से ही बहिष्कार की घोषणा हो चुकी है। 
प्रदर्शन में अध्यक्ष उमा  रानी, बिमलेश, बबीता, कुब्जा, पूनम शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, शशी राजपूत,  सुधा शर्मा, शोभा रानी, नीरज कुमारी, समला देवी, राहत जहां, गुलरेज फात्मा,  शमा परवीन, नाहिदा, रईसा रही। अफजलगढ़ में भी इसी तरह प्रदर्शन कर रोष जताया गया। कासमपुरगढ़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय के बदले वेतन दिलाने की मांग को लेकर हड़ताल रखी। बाल विकास परियोजना कार्यालय कासमपुरगढ़ी पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ रजिया बेगम ,साधना, सुनीता विश्नोई , नीलम,विनीता, शमा परवीन, चेतन, अनीता, मनोज, शिखा, आदैश, सुमन, कमलजीत, सुधा, सीमा, पुष्पा आदि रहीं।

मंडावली में भी कड़ा विराेध जताया
मंडावली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोलियो अभियान कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। 

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंडावली क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने 24 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। न्याय पंचायत मुस्सेपुर और राजपुर नवादा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में एकत्र हुए। ब्लॉक अध्यक्ष कमला देवी, सरिता देवी, शारदा देवी के नेतृत्व में आंगनबाड़ियों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।  कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, 18 हजार मानदेय करने सहित 24 सूत्रीय मांगों को पूरा करने तक धरना जारी रखने की हुंकार भरी। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने आगामी 25 सितंबर को पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का बहिष्कार करने निर्णय लिया। धरना प्रदर्शन में आंगनबाड़ी बेबी रानी, उपासना, ममता, सर्वेश, कविता, शारदा देवी, लक्ष्मी त्यागी, रमता कर्णवाल, रेखा रानी सहित अनेक आंगनबाड़ी शामिल रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed