फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Temperature dropped by four degrees in one day in Bijnor

Bijnor News: बिजनौर में एक दिन में चार डिग्री लुढ़का पारा

Mon, 01 Jan 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 01 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by four degrees in one day in Bijnor
बिजनौर में कड़ाके की ठंड में जाती स्कूटी सवार युवती।
बिजनौर। ठंड अपने तेवर दिखा रही है। लगातार पारा गिरने से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। रविवार को बिजनौर का एक दिन में चार डिग्री पारा लुढ़क गया। तापमान में गिरावट होने से पूरे दिन लोग ठंड से ठिठुरते रहे। वहीं लोग धूप के लिए तरस गए।
विज्ञापन


जिले में बीते सप्ताह से ठंड का सितम बरकरार है। रविवार को भी लोग ठंड में ठिठुर गए। बच्चे और बुजुर्ग ठंड अधिक होने से घरों में ही कैद रहे। गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोगों की कंपकंपी छूटती रही। इसके अलावा रविवार इस सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। क्योंकि अभी तक अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। बाइक पर लोगों के हाथ और पैर ठंड में सुन्न हो गए। वहीं सुबह-सुबह आसमान में कोहरा छाया। जिससे वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हुई। पूरे दिन सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस था। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि अभी तापमान में और गिरावट होगी। जिससे ठंड बढ़ेगी। आसमान में कोहरा भी छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बाजारों में भीड़ कम नजर आई
रविवार को ठंड अधिक होने की वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ नजर आई। लोग ठंड में घरों से बाहर नहीं निकले। खरीदारों की भीड़ कम होने से दुकानदार भी बैठे रहे। साथ ही सड़कें भी खाली नजर आईं। लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। रुक-रुककर लोगों ने अपने हाथ गर्म किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed