फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ?????? Tell the benefits of Agneepath scheme to the youth

युवाओं को बताए अग्निपथ योजना के फायदे

Thu, 23 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
?????? Tell the benefits of Agneepath scheme to the youth
युवाओं को बताए अग्निपथ योजना के फायदे
विज्ञापन

बिजनौर। अग्निपथ योजना का देशभर में युवा विरोध कर रहे हैं। जिसके चलते जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता ने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचकर अग्निपथ योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्टेडियम में सेना की तैयारी कर रहे युवाओं को बताया कि चार साल की सेवा अवधि के दौरान युवाओं को 11,72,160 रुपये वेतन मिलेगा।

बुधवार को स्टेडियम में कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता ने युवाओं को बताया कि उनकी कार्य क्षमता, योग्यता, अच्छे प्रदर्शन और अनुशासित सैनिकों के आधार पर 25 प्रतिशत को स्थायी रूप से सेना में आगे नौकरी पर रखा जाएगा। शेष 75 प्रतिशत को 11,71,160 रुपये सरकार की ओर से नकद राशि तथा अग्निवीर का प्रमाण पत्र देकर सेवामुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं का 25 प्रतिशत वालों के हिसाब से तैयारी करने के लिए उत्साह वर्धन किया। बताया कि जो सैनिक सेवामुक्त होंगे, उन्हें अर्द्धसैनिक बलों में आरक्षण मिलेगा। कई संस्थानों ने अग्निवीरों को अपने यहां नौकरी पर रखने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अग्निवीर को चार साल बाद 23,43,160 रुपये दिए जाएंगे। जिससे वह अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। वहीं, युवाओं ने उनकी जानकारी से प्रसन्न होकर स्वयं को 25 प्रतिशत वालों की श्रेणी में रखे जाने के लिए प्रशिक्षण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed