फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tell patients the medicine over the phone

जरूरी सुविधाएं रहेंगी जारी

Tue, 24 Mar 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tell patients the medicine over the phone
फोन पर मरीजों को दवा बताएं
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि बुधवार की सुबह से पूरे प्रदेश के साथ बिजनौर में भी लॉक डाउन पूरी तरह लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राइवेट चिकित्सकों की बैठक बुलाई थी। उनसे कहा है कि वे मरीजों की भीड़ एकत्र करने से बचें। फोन पर लोगों को दवा बताएं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को जीवनरक्षक दवाएं जरूरतमंदों के घर पर पहुंचाने को कहा है।
बुधवार से पूरा लॉकडाउन
एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि बुधवार को जिले को लॉक डाउन किया जाएगा। एहतियात के तौर पर मंगलवार को बाजार बंद करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दूध, सब्जी, सिलिंडर व अन्य जरूरी सामान पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। मीडिया को पूरी तरह लॉक डाउन में छूट दी गई है।
विज्ञापन

कॉलेज रहेगा उपलब्ध
बिजनौर। एमडी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन निकट चामुंडा मंदिर के प्रबंधक विदित कुमार ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वे प्रशासन के साथ हैं। कहा कि कोई विषम परिस्थिति होने पर उनका कॉलेज प्रशासन के लिए उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों में बड़ी तादाद में न हों इकट्ठा
बिजनौर। शहर काजी मोहम्मद माजिद अली ने जिलेवासियों से कहा है कि मस्जिद में बड़ी तादाद में इकट्ठा न हों। कोई भी बिना आपात जरूरत के घर से बाहर न निकलें।

साथ मिलकर हराएंगे कोरोना को
बिजनौर। पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा कि इस समय हम सभी को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर स्वयं की व दूसरों की रक्षा कोरोना से करनी है। उन्होंने सभी से साफ सफाई रखने, अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed