{"_id":"60fb05338ebc3e58772e3b6b","slug":"telecom-system-hacker-caught-by-police-after-raiding-bijnor-news-mrt548714977","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छापा मारकर दूरसंचार प्रणाली हैकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने छापा मारकर दूरसंचार प्रणाली हैकर पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने छापा मारकर दूरसंचार प्रणाली हैकर पकड़ा
अफजलगढ़ (बिजनौर)। पुलिस ने गांव मेघपुर में छापा मारकर एक युवक को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी इलेक्ट्रॉनिक सेटअप के माध्यम से दूर संचार प्रणाली को हैक कर सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों से भारत में बात कराते थे।
बृहस्पतिवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस गांव मेघपुर पहुंची और नई कालोनी स्थित एक मकान से पुलिस ने गांव के ही शौकीन को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से इलेक्ट्रॉनिक सेटअप, मॉनीटर, सीपीयू, माउस, इंटरनेट डब्बी रोस्टर व दो गेटवे सहित 32 जीबी तथा 63 बीएसएनएल सिम बरामद किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी शौकीन मुरादाबाद ठाकुरद्वारा के गांव राजूपुर मिलक निवासी अपने मामा के लड़के फरमान के साथ मिलकर सेटअप के माध्यम से दूरसंचार प्रणाली को हैक कर सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों की भारत में बात कराते थे। केंद्र व राज्य सरकार को बाहर से आने वाली कॉल से प्राप्त टैक्स की हानि पहुंचाते थे।
इसके अलावा आरोपियों ने धोखाधड़ी कर बीएसएनएल की काफी संख्या में सिम हासिल की थीं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी शौकीन को न्यायालय में पेश किया गया है। अन्य नामजद आरोपी फरमान की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक किरनपाल सिंह, सिपाही राहुल कुमार, साकिर खान तथा हरेंद्र कुमार आदि रहे।