{"_id":"6249e1680606e7703e45ad15","slug":"tehsildar-suspended-lekhpal-nazibabad-news-mrt583039738","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार ने भूमि संबंधी विवाद में लेखपाल को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार ने भूमि संबंधी विवाद में लेखपाल को किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार ने लेखपाल को किया निलंबित
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत तातारपुर लालू क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद प्रकरण को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। तहसीलदार के नेतृत्व में मामले की राजस्व टीम ने जांच की। क्षेत्रीय लेखपाल आकाश वशिष्ठ की संदिग्ध भूमिका पर तत्काल प्रभाव से तहसीलदार ने निलंबित कर दिया।
तहसीलदार गोपेश तिवारी के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने ग्राम पंचायत तातारपुर लालू के खसरा नंबर चार में भूमिधर और खसरा नंबर 14 व 15 आसामी पट्टेदार के बीच विवाद प्रकरण की जांच की। टीम ने आसामी पट्टेधारकों की भूमिधर दर्ज न होने, न्यायालय में मामला चलने तथा आसामी पट्टेदार और खसरा नंबर चार के भूमिधरों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होने में लेखपाल की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर तहसीलदार गोपेश तिवारी ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल आकाश वशिष्ठ को निलंबित कर दिया। तहसीलदार ने नायब तहसीलदार सार्थक चावला के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। शनिवार को जांच करने पहुंची टीम में राजस्व विभाग की ओर से मुकेश राजपूत, गोविंद सिंह और लेखपाल आकाश वशिष्ठ शामिल रहे।