फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tehsildar and Medical Superintendent infected

तहसीलदार और चिकित्सा अधीक्षक संक्रमित

Mon, 26 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar and Medical Superintendent infected
नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी आवास परिसर को बल्लियों से किया गया सील। - फोटो : BIJNOR
तहसीलदार और चिकित्सा अधीक्षक संक्रमित
विज्ञापन

नगीना। कोरोना महामारी की दूसरी लहर का असर नगीना में भी व्यापक स्तर पर देखने को मिल रहा है। रविवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में नगीना के तहसीलदार व नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक भी संक्रमित आने से हड़कंप मच गया।

रविवार को जिले से आई कोरोना संक्रमित मरीजों के लिस्ट में नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नवीन कुमार का नाम भी सामने आया है। चिकित्सा अधीक्षक के कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल परिसर में बने अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास क्षेत्र को बल्ली लगाकर सील कर दिया। उधर नगीना के तहसीलदार हामिद हुसैन के भी संक्रमित होने से एसडीएम घनश्याम वर्मा ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को दो दिन के लिए तहसील को बंद रखा जाएगा। नगीना के संभ्रांत लोगों ने कोरोना संक्रमित लोगों पर प्रशासन से पूरी निगरानी रखने का अनुरोध किया है ताकि अन्य लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed