फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenagers are committing heinous crimes due to environmental and genetic reasons.

Bijnor News: माहौल और अनुवांशिक कारणों से जघन्य अपराध कर रहे किशोर

Wed, 22 May 2024 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Teenagers are committing heinous crimes due to environmental and genetic reasons.
-मानसिक बीमारी से ग्रसित बच्चे भी कर सकते हैं अपराध
विज्ञापन

-12 किशोर, किशोरी तक हर महीने मेडिकल अस्पताल पहुंच रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बच्चे के पालन पोषण में सिर्फ उसके माता-पिता की ही भूमिका नहीं होती, बल्कि आसपास का माहौल भी मायने रखता है। आपराधिक घटनाओं को देखने के बाद ही बच्चों में अपराध करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। मेडिकल अस्पताल के मनकक्ष में भी गुस्सैल प्रवृत्ति के बच्चों की संख्या बढ़ रही है। हर महीने 12 किशोर, किशोरी तक पहुंच रहे हैं।

मेडिकल अस्पताल के मनकक्ष में बड़े ही नहीं, मानसिक बीमारियों से ग्रसित बच्चे भी पहुंच रहे हैं। मानसिक रोग विशेषज्ञ का कहना है कि बच्चे अपराध तभी करते हैं, जब वह अपने आसपास रोजाना आपराधिक घटना देेखते हों, फोन और टीवी पर लड़ाई वाली फिल्में अधिक देखने से बच्चे खतरनाक कदम उठा रहे हैं। इसके अलावा बच्चे के माता-पिता या फिर उनके परिजनों ने कोई अपराध किया हो। फैमिली एंटी सोशल पर्सनालिटी डिसऑर्डर और कंडक्ट डिसऑर्डर के कारण भी बच्चे की प्रवृत्ति अपराध करने की हो रही है। अनुवांशिक रूप से अपराध कर सकते हैं। अभी हाल ही में नूरपुर क्षेत्र के गांव गोहावर में एक किशोरी ने अपनी दो छोटी सौतेली बहनों की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मेडिकल अस्पताल में इस समय ओसीडी, अति चंचलता, मंदबुद्धि की बीमार से ग्रसित सर्वाधिक किशोर, किशोरियां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

----
अपराधिक प्रवृत्ति होने वाले किशोर के लक्षण-
-ग्रुप बनाकर रहना
-स्कूल से बंक मारना
-झूठ बोलना
-माचिस लेकर कूड़े के ढेर या फिर अन्य सामान में आग लगाना
-बेमतलब जानवरों को परेशान करना
-----
अपराधिक प्रवृत्ति से किशोर को ऐसे बचाएं-
-परिजनों का आपस में सामंजस्य हो।
-बच्चे की गलती होने पर उसे डांटें
-बच्चे को खुद की जिम्मेदारी का अहसास कराएं
-बच्चों की गलतियों को उन्हीं से ठीक कराएं
-सकारात्मक चीजों के लिए बच्चे को प्रेरित करें
-नकरात्मक चीजों के लिए दंड दें
----
केस नंबर एक
बिजनौर स्थित रेहड़ में जनवरी 2024 को एक गांव के दो किशोरों ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
केस नंबर दो
धामपुर क्षेत्र में सितंबर 2022 में कक्षा-9 के छात्र की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने खुलासा किया था कि छात्र की हत्या उसी के सहपाठी ने की। आरोपी छात्र ने पूछताछ में बताया था कि बहन से प्रेम संबंधों के शक में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।
----
हल्दौर क्षेत्र में जनवरी 2021 में प्रेम प्रंसग के चलते एक दूधिया की हत्या कर दी गई। दो युवकों सहित एक किशोर ने मिलकर हत्या का षड्यंत्र रचा था। इसके बाद किशोर ने दूधिया को बातों में उलझाया और उसके दो साथियों ने दूधिया के सिर में पीछे से गोली मार दी थी।

-----
वर्जन::
किशोरियों के मुकाबले किशोर आपराधिक गतिधिवियों में अधिक शामिल रहते हैं। फैमली एंटी सोशल पर्सनालिटी डिसऑर्डर और कंडक्ट डिसऑर्डर के कारण भी बच्चे अपराध कर सकते हैं। इसलिए लक्षण दिखाई देने पर तुरंत मानसिक रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें।....डॉ. नितिन कुमार, मानसिक रोग विशेषज्ञ, मेडिकल अस्पताल, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed