फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenager tied to a tree and beaten for plucking mangoes

Bijnor News: आम तोड़ने पर किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा

Wed, 29 May 2024 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Teenager tied to a tree and beaten for plucking mangoes
गांव निवासी मंसूरसराय का मामला
विज्ञापन


मां से दो हजार रुपये वसूलने के बाद किशोर को बंधन मुक्त किया
वीडियो वारयल, प्रधान पुत्र सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा (बिजनौर)। गांव निवासी मंसूरसराय में पेड़ से आम तोड़ने पर एक किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा गया। मौके पर पहुंची पीड़ित की मां से दो हजार रुपये का हर्जाना वसूलने के बाद ही उसे बंधन मुक्त किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रधान पुत्र सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

गांव निवासी मंसूरसराय निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र 24 मई की दोपहर को बूढेरन रोड स्थित एक आम के बाग में मिट्टी लेने गया था। आरोप है कि साजिद पुत्र बाबू, सादिक पुत्र यामीन (ग्राम प्रधान) निवासीगण सफियाबाद व फहीम पुत्र कबीर अहमद मोहल्ला मुस्लिम चौधरियान ने उसके पुत्र पर आम तोड़ने का आरोप लगाते हुए उसे रस्सी से बांधकर पीटा।
विज्ञापन

काफी देर तक पुत्र के न लौटने पर जब वह आम के बाग में पहुंची तो पुत्र के हाथ बंधे देख उसके होश उड़ गए। काफी मनुहार करने के बाद भी आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। पुत्र को छोड़ने के एवज में हर्जाने के तौर पर दो हजार रुपये की मांग की गई। दो हजार रुपये देने के बाद किशोर को छोड़ा गया। किशोर को बंधक बनाकर घुमाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आयी। मां की तहरीर पर 24 घंटे बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





किशोर को बंधक बनाकर घुमाने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इस संबंध में तीन आरोपियों के विरुद्ध थाना स्योहारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। - सर्वम सिंह, सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed