फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenager created false story of kidnapping to extort money from father

Bijnor News: पिता से रकम ऐंठने के लिए किशोर ने अपहरण की झूठी कहानी रची

Sat, 06 Jul 2024 04:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Teenager created false story of kidnapping to extort money from father
पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो वह मोहल्ले में ही एक दुकान पर छिपा मिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। मोहल्ला बंदूक चियान निवासी एक किशोर ने अपने अपहरण की झूठी सूचना देकर पुलिस और परिजनों को दिनभर दौड़ाया । पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की तो वह मोहल्ले में ही एक दुकान पर छिपा मिला। किशोर के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। उधर, पुलिस अब कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
मोहल्ला बंदूकचियान निवासी 15 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार सुबह अपने पिता को फोन कर कुछ लोगों द्वारा उसका अपहरण करने की सूचना दी। साथ ही पिता को अपने खाते में 15 हजार रुपए ट्रांसफर करने को कहा, ताकि उसे अपहरणकर्ता छोड़ सके । पुत्र की बात पर यकीन कर पिता ने धनराशि ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन

काफी देर तक पुत्र के वापस घर न लौटने पर पिता को चिंता होने लगी। उसने अपने बेटे की अपहरण होने की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस किशोर के मोबाइल नंबर को ट्रेस कर उसके मोहल्ले तक पहुंच गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने किशोर को एक दुकान के अंदर छिपा होने पर बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर से पूछताछ की तो रुपये एंठने के लिए अपहरण की झूठी सूचना देने की बात सामने आई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। क्राइम इंस्पेक्टर अता मोहम्मद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed