फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teen reached Jhalwa from Gautam Buddha Nagar, handed over to family

Bijnor News: गौतमबुद्ध नगर से झालू पहुंचा किशोर, परिजनों को सौंपा

Tue, 26 Aug 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 26 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teen reached Jhalwa from Gautam Buddha Nagar, handed over to family
भटककर झालू पहुंचा नोएडा के गांव सवीरी निवासी आयुष अपने परिजनों के साथ। संवाद
झालू (बिजनौर)। गौतमबुद्धनगर के थाना विसरख के ग्राम सवीरी निवासी आयुष (13) पुत्र मनोज कनौजिया रविवार को अपने घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। इस बीच वह किसी तरह बिजनौर होते हुए झालू कस्बे में पहुंच गया। नगर में अनजान किशोर को भटकते देख स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ के दौरान किशोर ने अपना नाम, पता व परिजनों की जानकारी पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा और उन्हें झालू बुलाया। रविवार देर शाम किशोर के माता-पिता झालू चौकी पहुंचे और अपने पुत्र को सकुशल देखकर भावुक हो उठे। पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई पूरी कर किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed