फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tears spilled after receiving a piece of heart

पांच माह पूर्व नोएडा से प्रेमधाम आश्रम आया था मंदबुद्घि किशोर

Mon, 22 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tears spilled after receiving a piece of heart
दिल के टुकड़े को पाकर छलके आंसू
विज्ञापन

नजीबाबाद। चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी और प्रेमधाम आश्रम ने पांच माह पूर्व बिछड़े मानसिक रूप से बीमार अमन को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया। दिल के टुकड़े को पाकर दंपती के खुशी के आंसू छलक पड़े।

प्रेमधाम आश्रम साहनपुर को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी गौतमबुद्घ नगर नोएडा ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक जून को नोएडा क्षेत्र में लावारिस मिला करीब 10 वर्षीय किशोर सौंपा था। बोलने में असमर्थ अमन को प्रेमधाम आश्रम के फादर शिबू थॉमस और फादर बेनी तकेकरा ने भोला नाम दिया था। सीडब्ल्यूसी नोएडा और प्रेमधाम आश्रम लगातार भोला के माता-पिता को तलाशने में जुटे थे। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी गौतमबुद्घ नगर ने कड़ी मशक्कत के साथ आश्रम में रह रहे भोला के माता-पिता को खोज लिया। मजदूर पेशा सुधीर और पिंकी को जब उनके दिल के टुकड़े अमन के बारे में जानकारी मिली तो वे रविवार को आश्रम पहुंचे। करीब साढ़े पांच माह से अमन को तलाश रहे माता-पिता के खुशी से आंसू निकल पड़े। प्रेमधाम आश्रम के फादर शिबू ने बताया कि सीडब्ल्यूसी बिजनौर के समक्ष अमन को पेश कर माता-पिता के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed