{"_id":"59e7918a4f1c1b0d698b66bf","slug":"team-selected-for-football-tournaments","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टीम चयनित
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद स्थित एनआईआईटी में ग्राउंड तैयारी में जुटे संस्थान सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में अंतरमहाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी गईं। 25 अक्तूबर से एनआईआईटी में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में रूहेलखंड यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर नॉर्थ इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 25 अक्तूबर से दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय फुटबाल टूर्नामेंट आयोजित होगा। एनआईआईटी के क्रीड़ा अधिकारी जगदीश बजरंग व कोच शमीम राजा ने बताया कि एनआईआईटी में इतना बड़ा टूर्नामेंट पहली बार आयोजित हो रहा है। टूर्नामेंट में जोन, राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसी टूर्नामेंट से विश्वविद्यालय व जोनल स्तर की टीम का चयन किया जाएगा। बुधवार को ग्राउंड निरीक्षण के साथ एनआईआईटी की फुटबाल टीम का चयन किया गया। मलकीत सिंह, मनीष शर्मा, आदर्शपाल, सुबहान खान, वसीम अहमद, कासिफ अहमद सहित 15 छात्र टीम में शामिल किए गए। प्राचार्य डॉ.वाईएन द्विवेदी, डॉ.नवनीत, एमडी अवनीश निदेशक नेहुल, डॉ. चंचल, अरविंदडॉ.राम सिंह, डॉ. विवेकने चयनित खिलाड़ियों से टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन की अपेक्षा की।