फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers warn of boycott of counting

पंचायत चुनाव में मरे शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अन्य कर्मियों के परिजनों को 50-50 लाख रूपए मुआवजा मिले

Sun, 25 Apr 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Teachers warn of boycott of counting
शेरकोट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत गुट की रविवार को वर्चुअल बैठक में जिला मंत्री विनोद कुमार ने कोराना महामारी के बीच पंचायत चुनाव कराने को सरकार व चुनाव आयोग की संवेदनहीनता बताया। उन्होंने शेष चरणों के चुनाव व मतगणना स्थगित कराने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर मतगणना का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला मंत्री ने सरकार पर पंचायत चुनाव को प्राथमिकता देकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मौत के मुंह में धकेलने का आरोप लगाया। कहा कि पोलिंग बूथों पर कोविड नियमों की धज्जियां उड़ीं। जिससे संक्रमण तेजी से फैला। चुनाव प्रक्रिया सपन्न कराने में लगे सैकड़ों शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं कर्मचारी संक्रमित होकर मौत से जूझ रहे हैं। कई शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं कर्मचारियों को कोराना संक्रमण ने लील लिया है। प्राइमरी विद्यालय मोहड़ा की प्रधानाध्यापिका गीता देवी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला गन्ना के शिक्षक संजीव कुमार, मुहम्मदपुर देवमल के गांव दल्लू धनौरा के प्राइमरी स्कूल के शिक्षामित्र विकास चौधरी का निधन हो चुका है। उन्होंने कहा कि कोराना संक्रमण के शिकार शिक्षक, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं कर्मचारियों को कोराना योद्धा घोषित कर परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। चेताया कि यदि सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो मतगणना का बहिष्कार कर आंदोलन को मजबूर होंगे। बैठक के अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। यहां जिलाध्यक्ष आसिफ गयूर, पूर्व जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी, पूर्व जिला मंत्री टिकेश चौधरी, जिला प्रचार मंत्री विजय वर्मा, मयूर मलिक, लखवीर सिंह, ब्रजवीर सिंह, राकेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed