{"_id":"57d5accc4f1c1bbc61318e92","slug":"teachers-vows","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने हुंकार भरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने हुंकार भरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट में दक्ष इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में डीआईओएस कार्यालय में सुधार कराने और सपा सरकार से आरपार की लड़ाई के लिए रणनीति बनाई। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक ने कहा कि संघ अब शिक्षकों की हर प्रकार की समस्याओं का हल कराने के बाद ही खामोश होगा।
माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र मालिक ने कहा कि शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं में मुख्य मुद्दा पुरानी पेंशन बहाली कराना है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जो पुरानी पेंशन बहाल करेगा वही यूपी में राज करेगा। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर विधानसभा चुनाव में सपा का समर्थन नहीं किया जाएगा। जिलामंत्री विनोद कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो सातवां वेतन आयोग का लाभ दिया है वह मात्र छलावा है। उन्होंने कहा कि आज से इतना कम वेतन कभी नहीं बढ़ा। इस मौके पर नगर के रिटायर शिक्षकों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विनीत त्यागी, प्रधानाचार्य जयप्रकाश वर्मा, लखवीर सिंह, विजय वर्मा, कैलाश शास्त्री, मोहम्मद आलम और उदयराज सिंह मौजूद रहे। अथ्यक्षता विनेश त्यागी और संचालन विनोद कुमार ने किया।