फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers-students contributed for destitute children

Bijnor News: निराश्रित बच्चों के लिए शिक्षकों-छात्रों ने किया अंशदान

Fri, 25 Nov 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Teachers-students contributed for destitute children
नजीबाबाद। साहू जैन कालेज में सांप्रदायिक सद्भाव अभियान शिक्षकों और छात्राओं ने हिंसा में निराश्रित हुए बच्चों के अंशदान किया। उन्होंने समाजसेवियों से ऐसे कार्यों के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन

साहू जैन कालेज के प्राचार्य प्रो. एनपी सिंह, प्रो. एके मित्तल की देखरेख में सांप्रदायिक सद्भाव अभियान झंडा दिवस के रूप में मनाया। हिंसा में निराश्रित हुए बच्चों की मदद के लिए कालेज के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने स्वेच्छा से अंशदान किया। प्रो. एनपी सिंह ने कहा कि इस प्रकार के अभियानों से लोगों के मन में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना ही नहीं जागृत होती बल्कि सांप्रदायिक सद्भावना एवं अखंडता का संदेश भी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचता है। उन्होंने सभी से निराश्रित बच्चों के सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

निराश्रित बच्चों के लिए प्रो. बलराम सिंह, गौतम बनर्जी, हरविंदर सिंह, मनीष कुमार, अरुण देव, अनिल कुमार, पीएम काला, डॉ. नीलम बालियान, दीपक त्रिपाठी, मुकेश, पवन, देवेंद्र, प्रवीण, अनुराग, सूर्यकांत, आशुतोष, मनोज समेत छात्र-छात्राओं उमेश, शिवम, नवीन, सरोज, नवीन द्विवेदी, अनंदिता, मोनिका आदि ने अंशदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed