फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers should make departmental data online by switching on the tablets soon: BSA

टैबलेटों को जल्द चालू कर विभागीय डाटा ऑनलाइन करें शिक्षक : बीएसए

Tue, 12 Dec 2023 12:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 12 Dec 2023 12:02 PM IST
विज्ञापन
Teachers should make departmental data online by switching on the tablets soon: BSA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। जिले के सभी प्राइमरी, कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज शिक्षकों को अपनी आईडी से मोबाइल सिमों को खरीद कर टैबलेटों को चालू करना होगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जनपद में 1743 विद्यालयों में 3352 टैबलेटों का वितरण किया जा चुका है। अभी 385 जूनियर हाईस्कूलों में और वितरण होना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अब बेसिक विद्यालयों का प्रतिदिन का विभागीय डाटा टैबलेटों से ही आनॅलाइन होगा।
बीएसए जयकरन सिंह यादव ने बताया कि अभी शिक्षकों की हाजिरी ऑनलाइन करने का निदेशालय से आदेश प्राप्त नहीं हुआ। निदेशालय की ओर से शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी का मामला प्रदेश के सात जिलों में चल रहा है। वहां पर सफल प्रयोग होने पर प्रदेश के बाकी जिलों में क्रियान्वित होगा। अभी तो फिलहाल शिक्षकों को प्रतिदिन का डाटा समय से ऑनलाइन करने और स्कूलों के बच्चों की हाजिरी दर्ज करना है।
विज्ञापन



- खराब प्रदर्शन करने वालों पर होगी कार्रवाई



बीएसए ने बताया कि अब विद्यालय के विभिन्न 17 प्रकार के रजिस्टरों, विभाग की गतिविधियों और निदेशालय की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का डाटा प्रतिदिन टैबलेटों के जरिए आनलाइन होगा। जिस स्कूल का प्रदर्शन खराब होगा। वहां की समीक्षा कर संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। स्कूल के सभी पंजीकृत बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति भी इसी सिस्टम से निर्धारित समय से लगेंगी। हालांकि अभी शिक्षकों की हाजिरी के लिए निदेशालय से आदेश नहीं आया है। आदेश आते प्रभावी ढंग से लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- धामपुर ब्लाॅक में 284 टैबलेट का हो चुका वितरण



बीएसए का कहना है कि धामपुर खंड में 284 टैबलेटों का बृहस्पतिवार को वितरण किया जा चुका है। वितरण विधायक अशोक राणा और ब्लाॅक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान द्वारा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed