{"_id":"5fcfc2058ebc3ecfd02f6152","slug":"teachers-open-front-against-byo-bijnor-news-mrt514682922","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने बीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने बीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
बिजनौर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।
- फोटो : BIJNOR
शिक्षकों ने बीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा
बिजनौर। क्षेत्र एक खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जिले के शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बाद अब राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यों की जांच कराने की मांग की है।
आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षकों के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने भी खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महासंघ के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रकाश भटनागर, बेसिक शिक्षा के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षक एडीएम न्यायिक को पत्र सौंपा। पत्र में खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यों की जांच कराने की मांग की गई है।
आरोप लगाया गया कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा ब्लॉक के स्कूलों में मनमाने तरीके से खेल सामग्री बच्चों की यूनिफार्म का वितरण कराया गया है। खेल सामग्री एक ही फर्म द्वारा डलवाई गई है, जो बेहद घटिया किस्म की है। सरकारी भवन पर बिना किसी उच्चाधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से कब्जा कर आवास बनाया गया है।
विज्ञापन
पत्र में खंड शिक्षा अधिकारी पर शिक्षकों से निरीक्षण के नाम पर अवैध वसूली करने के भी आरोप लगाए गए। महिला शिक्षिकाओं की सीसीएल लीव, प्रसव कालीन अवकाश, चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति के नाम पर भी अवैध वसूली करने के आरोप लगाए। पत्र में शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न करने की बात कही गई है। शिक्षकों को भी गए नोटिस की भाषा पर भी आपत्ति जताई गई है। पत्र में खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यों की जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। इस मौके पर चंद्रपाल सिंह, पंकज विश्नोई, सीमा रानी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।