{"_id":"6692f97f5acddbd91a087a15","slug":"teachers-launched-signature-campaign-against-online-attendance-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-126843-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
14 जुलाई को दोपहर 2 से 3.30 तक हैशटैग अभियान चलाने का आह्वान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ऑनलाइन उपस्थिति के खिलाफ परिषदीय शिक्षकों का आंदोलन चल रहा है। शनिवार को शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति के खिलाफ असहमती पत्रों पर हस्ताक्षर कर विरोध जताया। उप्र से प्राथमिक शिक्षक संघ ने 14 जुलाई को दोपहर 2 से 3.30 तक हैशटैग अभियान चलाने का आह्वान किया है।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान व जिला मंत्री प्रशांत सिंह ने बताया कि जिले के शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी का संपूर्ण बहिष्कार किया है। शनिवार को संघ की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया। संघ के माध्यम से असहमति पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे जाएंगे। ऑनलाइन उपस्थिति को एवं अव्यवहारिक बताते हुए आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की गई है।
शिक्षकों का 15 जुलाई को मुख्यालय पर धरना
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव व जिला महामंत्री राहुल कुमार राठी ने बताया कि संघ की ओर से 15 जुलाई को जिले के शिक्षक कलक्ट्रेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर धरना देंगे। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिला अधिकारी को सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश वापस होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री ठाकुर विश्व पाल सिंह ने बताया कि प्रांतीय संगठन की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुसार ही आंदोलन चलाया जा रहा है। कई वर्षों से शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ भी नहीं दिया गया। शिक्षकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए।