{"_id":"6755eb80bce52f86d8048454","slug":"teachers-fast-at-bsa-office-continued-for-the-third-day-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-137717-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मांगों को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं का बीएसए कार्यालय पर अनशन तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। शिक्षकों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि अधिकारी शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं।
उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन किया है। कहा कि जिले में शिक्षकों का उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला मंत्री प्रशांत सिंह ने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
रविवार को अनशन पर नजमा खातून, संजुला चौधरी, कंचन रानी, अंजली राणा, अर्चना सिंह, पूनम चौधरी, तरनजीत कौर मलिक, हरविंदर कौर, रीना, डॉ सरस्वती चौहान, निशा, अनीता रानी , अल्फिया जावेद, सबा, नम्रता सिंह, देवेंद्र शर्मा, नरेश कुमार, चौधरी अंगजीत सिंह, मीनू सिंह रहे।
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, नितिन चौहान, अरविंद चौधरी, अंगजीत चौधरी, ओमेंद्र राणा, राहुल राठी, चंद्रपाल सिंह, विक्रांत, सोमेंद्र माैजूद रहे।