फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers display

शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 21 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teachers display
बिजनौर में पुरानी पेंशन बहाल की मांग को लेकर प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर जिले के शिक्षक बुधवार को बीएसए कार्यालय में एकत्रित हुए और मांगों को लेकर धरना दिया। बाद में शिक्षक प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और  प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। पत्र में पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने सहित कई मांग पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव, मंत्री दुष्यंत कुमार, प्रशांत सिंह, वेमन भोगी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सचिव गौरव कुमार चौहान के नेतृत्व में शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए और धरना दिया। बाद में शिक्षक प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंच कर शिक्षक  संघ की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम दिए। इससे पूर्व धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं  ने शिक्षकों मांगों की उपेक्षा किए जाने पर चिंता जताई और मांगों         को अविलंब पूरा करने पर जोर          दिया। भूपेंद्र राणा के संचालन में आयोजित सभा में वरिष्ठ शिक्षक        पी सी चक्रवर्ती, धर्मेंद्र कुमार, संदीप चौहान ,राजेंद्र सिंह, पूनम चौधरी सुहेल अख्तर बेग, जितेंद्र चौहान, राहुल राठी, अमीर नहटौरी, कृष्ण कुमार, नरेश कुमार, टीकम सिंह, सचिन राजपूत, सोमेंद्र सिंह, रोशन लाल आदि शिक्षक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed