फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers black band on the arms

शिक्षकों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया

Fri, 17 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Teachers black band on the arms
धामपुर कन्या इंटर कालेज में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : DHAMPUR
शिक्षकों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षक शिक्षिकाओं ने सरकार की नीतियों को शिक्षक विरोधी बताते हुए निंदा की। शिक्षकों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया। साथ ही 21 जनवरी को डीआईओएस कार्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
कन्या इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा अध्यक्ष सविता रानी के नेतृत्व में शिक्षक और शिक्षिकाएं एकत्र हुए। शिक्षकों ने सरकार पर मनमानी करने, शिक्षकों की पहले से दी जा रही सुविधाओं को खत्म करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। जिला मंत्री विनोद कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार सदन में शिक्षकों की समस्याओं पर बहस करने को तैयार नहीं है। प्रदेश सरकार ने सामूहिक जीवन बीमा, पुरानी पेंशन आदि सुविधाएं एक-एक करके बंद कर दी गई। प्रदेश में शिक्षित युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। विद्यालयों में रिटायर्ड शिक्षकों को बीस हजार रुपये के मानदेय पर नियुक्ति दे रही है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने सरकार के विरोध में बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। 21 जनवरी को 11:00 बजे से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करने की घोषणा की। प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों से पहुंचने की अपील की गई। प्रदर्शन में नीरज, अमृता सिंह, प्रीति रानी, नीना वर्मा , सुषमा , किरण रानी , अनीता रानी , सरोज सिंघल , मंजू रानी , निर्दोष कुमार, अजय कुमार राजपूत आदि रहे। संचालन प्रतिभा रानी ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed