फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers became Natwarlal '

शिक्षक बन गया ‘नटवरलाल’

Wed, 05 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 05 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में शिक्षक ने स्वयं ही बीएसए के हस्ताक्षर कर सैलरी सर्टिफिकेट जारी कर लोन लेने के लिए बैंक में प्रस्तुत कर दिया। बैंक द्वारा सत्यापन कराने पर मामला पकड़ में आया है।
विज्ञापन

नगीना के प्राथमिक विद्यालय मुकरपुरी के सहायक अध्यापक सुरेश कुमार ने पर्सनल लोन लेने के लिए जमा किए सैलरी सर्टिफिकेट पर स्वयं ही बीएसए के हस्ताक्षर कर लिए। बैंक की ओर से बीएसए कार्यालय में सत्यापन के लिए भेजे गए पत्र के सत्यापन में मामला पकड़ में आया। बीएसए के हस्ताक्षर 13 अगस्त 2016 के हैं। उस समय बीएसए संजय कुमार कुशवाहा थे। सत्यापन के लिए आए प्रमाण पत्र में बीएसए के हस्ताक्षर मैच नहीं हुए। विभाग की माने तो सैलरी सर्टिफिकेट वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय या खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है, जबकि शिक्षक द्वारा लगाया गया प्रमाण पत्र बीएसए का है। दूसरी ओर, तत्कालीन बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने जिले के किसी भी शिक्षक को सैलरी सर्टिफिकेट जारी नहीं किया है।   यदि किसी ने ऐसा किया है तो गलत है। बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बीएसए महेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई   की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed