फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers and Shikshamitras will give the calculation of how many admissions were done

Bijnor News: शिक्षक- शिक्षामित्र देंगे हिसाब, कितने कराएं दाखिले

Wed, 23 Apr 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Teachers and Shikshamitras will give the calculation of how many admissions were done

विज्ञापन
बिजनौर। जिले के हर परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं, अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों को कराए गए दाखिलों का हिसाब देना होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से हर स्कूल से यह डाटा एकत्र करने के निर्देश दिए।
जनपद में 2119 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूल संचालित है। इनमें करीब साढ़े दस हजार शिक्षक शिक्षिकाएं, शिक्षिमित्र, अनुदेशक तैनात है। वर्तमान शैक्षिक सत्र में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान संचालित कर रखा है। इसके तहत शिक्षक गांवों व शहरों में जागरूकता रैली, नुक्कड़ कार्यक्रम, बैठक एवं अभिभावकों से मिलकर उन्हें अपने बच्चों का परिषदीय स्कूलों में प्रवेश कराने को प्रेरित कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार अभी तक जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में 12412 छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया है। अब बेसिक शिक्षा विभाग जिले के शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्रों से नामांकन कराने का हिसाब मांग रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के हर स्कूल से शिक्षकों द्वारा कराए गए नामांकन का डाटा एकत्र करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


-कोतवाली ब्लाॅक आगे, जलीलपुर नामांकन में पीछे
जिला समन्वयक लियाकत अली ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत 12412 छात्र-छात्राओं के नए नामांकन कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले का कोतवाली देहात ब्लाॅक 1450 नामांकन कराकर सबसे आगे है। जलीलपुर ब्लाॅक में 700 नामांकन होने के कारण सबसे पीछे रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हर अध्यापक का एकत्र किया जा रहा डाटा
हर स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक -शिक्षिकाओं, अनुदेशक और शिक्षामित्रों ने कितने स्कूलों में नामांकन कराएं उसका ब्योरा मांगा जा रहा है। सभी बीईओ को पत्र लिखा गया है।
-योगेंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed