फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teacher suspended after investigation found the complaint to be true

जांच में शिकायत सही पाए जाने पर शिक्षिका निलंबित

Wed, 03 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended after investigation found the complaint to be true
जांच में शिकायत सही पाए जाने पर शिक्षिका निलंबित
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। जांच में शिकायतों के सही पाए जाने पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया। प्राथमिक स्कूल हीमपुर दीपा प्रथम की मुख्य शिक्षिका पर बच्चों को मिड डे मील नहीं खिलाने, डीबीटी कार्य नहीं करने और अनुशासनहीनता बरतने की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। निलंबन अवधि तक मुख्य अध्यापिका को दूसरे प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध किया गया है।
विकासखंड जलीलपुर प्राथमिक विद्यालय हीमपुर दीपा प्रथम में कार्यरत सहायक अध्यापिका मोहिनी देशवाल, प्रिया वर्मा तथा शिक्षामित्र सोनिका ने 25 मार्च 2022 को विद्यालय में मुख्य अध्यापक पद पर तैनात कुमारी मंजू लता के खिलाफ आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप था कि मुख्य अध्यापिका कुमारी मंजूलता विद्यालय के हित में कार्य नहीं करतीं, जिससे विद्यालय की गरिमा को आघात पहुंच रहा है। साथ ही मिड डे मील में बच्चों को खाना भी नहीं खिलाती हैं। इतना ही नहीं डीबीटी कार्य भी नहीं किया है पूरी तरह अनुशासनहीनता बरत रही हैं। शासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विकासखंड जलीलपुर खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जय करण यादव ने प्रारंभिक तौर पर मुख्य अध्यापिका को प्राथमिक विद्यालय प्रथम से हटाकर प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में अटैच कर दिया। इसके बावजूद भी लगातार शिकायत मिलने के चलते मुख्य अध्यापिका मंजू लता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित मुख्य शिक्षिका निलंबन अवधि तक प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में ही अटैच रहेंगी। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के आरोपों की जांच कराने के लिए बीईओ नूरपुर को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। वहीं, निलंबित मुख्य अध्यापिका मंजूलता का कहना है कि उन्होंने कोई गलत कार्य नहीं किया है। जैसा विभागीय उच्चाधिकारियों का आदेश है, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed