{"_id":"69efae3c16be0fa6d607ef54","slug":"teacher-on-medical-leave-for-six-months-education-dependent-on-shiksha-mitra-bijnor-news-c-27-1-bij1002-178124-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिक्षक छह माह से मेडिकल लीव पर, पढ़ाई शिक्षा मित्र के भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिक्षक छह माह से मेडिकल लीव पर, पढ़ाई शिक्षा मित्र के भरोसे
विज्ञापन
बास्टा। क्षेत्र के गांव बाड़ीवाला के प्राथमिक विद्यालय में 60 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसमें 25 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। विद्यालय में तीन शिक्षक और एक शिक्षामित्र तैनात हैं। सोमवार के दिन शिक्षामित्र गीता रानी बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही थी। बाकी तीनों शिक्षक छुट्टी पर बताए गए।
गीता रानी ने बताया कि एक टीचर तो छह महीने से मेडिकल लगाकर छुट्टी पर है और प्रधानाचार्य ब्रह्मपाल सिंह और दूसरे टीचर भी आज छुट्टी पर हैं। बताया कि अधिक गर्मी के कारण बच्चे स्कूल कम संख्या में आ रहे हैं। गांव के अधिक बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे है। स्कूल की चारों तरफ दीवार बनी हुई है। कमरों में बिजली के पंखे बहुत धीमी गति से चल रहे हैं, जिनसे हवा भी नहीं आ रही है। शौचालय में पानी की सुविधा है नहीं, पानी की टूटी लगी हुई है। शौचालय में बच्चों को बाल्टी में पानी भर कर ले जाना पड़ रहा है। पानी पीने के लिए भी बच्चों को सरकारी नल का उपयोग करना पड़ रहा है।
प्रधानाचार्य ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि विद्यालय में 60 बच्चे पंजीकृत हैं। करीब 20 से 25 बच्चे रोजाना विद्यालय आते हैं। स्कूल की बिल्डिंग में फरवरी के महीने में रंगाई-पुताई का काम कराया था। वोल्टेज सही नहीं आने से पंखे धीमी गति से चल रहे हैं। मिस्त्री से ठीक कराने के लिए कहा है, कल बिजली की व्यवस्था ठीक करा दी जाएगी।।