फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teacher Naushad had beaten him, Gaurav shot him dead in anger.

Bijnor News: शिक्षक नाैशाद ने की थी पिटाई, खुन्नस में गाैरव ने गोली मारकर कर दी हत्या

Thu, 17 Sep 2026 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Teacher Naushad had beaten him, Gaurav shot him dead in anger.
बिजनौर/नजीबाबाद। प्राथमिक विद्यालय सौपुरी के शिक्षक नौशाद अहमद की हत्या गौरव राठी ने चार दिन पहले हुई अपनी पिटाई का बदला लेने के लिए की थी। दरअसल एक युवती-युवक के विवाद में नौशाद ने गौरव के साथ चार दिन की पिटाई की थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी गौरव राठी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव राहतपुर निवासी शिक्षक नौशाद स्कूल से घर के लिए निकले। इस दौरान पहले से ही घात लगाए बैठे गौरव राठी (25) ने तमंचे से गोली मार दी। दो गोली नौशाद के सीने में लगी। प्राथमिक स्कूल सौपुरी की शिक्षिका तरुणा चौरसिया ई-रिक्शा रुकवाकर उन्हें लिटाकर दो किमी दूर अस्पताल ले गईं। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया, जहां नौशाद की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गौरव ने दो तमंचे, 315 बोर के सात जिंदा व एक खोखा कारतूस लेकर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया था। शिक्षक नौशाद की पत्नी खुर्शीदा की तहरीर पर पूरनपुर गढ़ी निवासी आरोपी गौरव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को बिजनौर पुलिस लाइन में एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि पूछताछ में गौरव ने बताया कि करीब चार माह पहले उसने गांव एक युवती को तालिब नामक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर देखा था। आरोपी गौरव और युवती की मां बंगाल की हैं, जिसके चलते गौरव युवती को बहन मानता है। इसलिए गौरव ने युवती के तालिब के साथ घूमने की जानकारी उसके भाई को दी। उधर, तालिब ने इसकी शिकायत शिक्षक नौशाद से की।

शुक्रवार को नौशाद ने इस प्रकरण से गौरव को दूर रहने के कहा। मना करने पर नाैशाद ने गाैरव की पिटाई कर दी। इसका बदला लेने के लिए गौरव ने नौशाद की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed