फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teacher Krishna Kumar Maulik honored for poetic singing

काव्य गायन के लिए शिक्षक कृष्ण कुमार मौलिक सम्मानित

Thu, 09 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teacher Krishna Kumar Maulik honored for poetic singing
काव्य गायन के लिए शिक्षक कृष्ण कुमार मौलिक सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। शिक्षक कृष्ण कुमार मौलिक ने प्रदेश स्तरीय काव्य गायन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने उन्हें पुरस्कृत किया। इससे पहले कृष्ण कुमार स्वच्छ भारत मिशन में काव्य पाठ, गीत व रागनी प्रस्तुत कर जिले में नाम कमा चुके हैं।

विकास क्षेत्र हल्दौर के प्राथमिक विद्यालय गौसपुर टोपरी के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार मौलिक लंबे समय से गायन करते हैं। मंगलवार को लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से काव्य गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश जिलों से एक-एक शिक्षक ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता के लिए कृष्ण कुमार मौलिक का चयन हुआ था। शिक्षक कृष्ण कुमार मौलिक की वीडियो बेसिक शिक्षा विभाग को भेजी गई थी। कक्षा एक से आठ तक की कविताओं के गायन पर आधारित वीडियो की प्रस्तुति को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला। मंगलवार को लखनऊ में बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ.सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने कृष्ण कुमार मौलिक का सम्मान किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत शर्मा का कहना था कि इस उनकी इस उपलब्धि से अन्य शिक्षकों को भी कविता गायन के लिए प्रेरणा मिलेगी तथा स्कूलों में भी बच्चों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed