फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teacher killed in bus in elephant attack

हाथी ने बस पर बोला हमला, बस मे सवार शिक्षक की मौत

Sun, 01 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teacher killed in bus in elephant attack
हाथी के हमले में बस में सवार शिक्षक की मौत
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ टाइगर रिजर्व के बीच से होकर जा रही यात्री बस पर हाथी ने हमला कर दिया। बस क्षतिग्रस्त होने के साथ हाथी की सूंड़ गर्दन में लगने से बस में सवार एक शिक्षक की मौत हो गई। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि मुआवजे के तौर मृतक के परिजनों को तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। वनों में गश्त तेज करने व हाथियों पर नियंत्रण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
शनिवार को कालागढ़ टाइगर रिजर्व की मंदाल रेंज के बीच से होकर जा रहे मार्ग पर यात्री बस जा रही थी। जैसे ही बस वन के बीच होकर सल्ट मार्ग पर चिमटा के जंगल में पहुंची, अचानक टस्कर हाथी बस के सामने आ गया। उसने बस को टक्कर मार दी, जिस पर चालक ने बस रोक दी। बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। हाथी ने बस के आगे के शीशे पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी की सूंड़ गर्दन में लगने से बस में सवार पंपापुर निवासी शिक्षक गिरीश चंद्र पांडे की मौत हो गई। शिक्षक को रामनगर चिकित्सालय लाया गया। शिक्षक नेवलगांव के राजकीय इंटर कॉलेज में संस्कृत विषय के अध्यापक थे। वह शनिवार को कॉलेज जा रहे थे। सूचना मिलते ही कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल, रेंज अधिकारी भारत सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों को तीन लाख रुपये मुआवजे का प्रावधान
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि घटना दु:खद है। हाथी के हमले में हुई मौत के मामले में मृतक के परिजनों को तीन लाख रुपये मुआवजा देने का प्रावधान है। तीस प्रतिशत यानि 90 हजार रुपये तात्कालिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
मंदाल रेंज के वनक्षेत्राधिकारी भारत सिंह सजवाण ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर वनों में सतर्कता और भी बढ़ा दी गई है। हाथी बाहुल्य क्षेत्र में आसपास की जनता से अपील की गई है कि वह वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें। यदि कहीं से कोई भी जंगली जानवर दिखाई दे, तो फौरन वन अधिकारियों को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed