{"_id":"61ba338e9250a050526c3b34","slug":"teacher-arrested-for-saying-will-you-mary-me-to-girl-students-bijnor-news-mrt5692241151","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को ‘विल यू मैरी मी’ कहने वाला शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को ‘विल यू मैरी मी’ कहने वाला शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। इंजीनियरिंग की छात्राओं को मेसेज कर ‘विल यू मैरी मी’ कहने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया। बाद में पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
शहर कोतवाली पुलिस ने वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षक रहे अरशद फरीदी पुत्र इफ्तेहार अहमद निवासी चाहशीरी बिजनौर को बुधवार की सवेरे पकड़ लिया और हवालात में बंद कर दिया। आरोपी अरशद फरीदी के खिलाफ दरोगा पुष्पेंद्र सिंह ने स्वयं ही संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अरशद फरीदी कॉलेज की छात्राओं को अश्लील इशारे भी करता था।
बता दें कि छात्राओं को किए गए व्हाट्सएप मेसेज को लेकर वीरा इंजीनियरिंग कॉलेज पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ था। वहीं इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर छात्राओं को किए गए मेसेज वायरल हो रहे हैं। उधर, कॉलेज प्रबंधन ने शिक्षक अरशद फरीदी को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। पुलिस इस मामले में तहरीर का इंतजार कर रही थी, लेकिन छात्राओं के परिजन लोक लिहाज के चलते रिपोर्ट लिखाने नहीं आए, जिसके चलते पुलिस ने खुद ही शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया है। एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि छात्राओं को अश्लील मेसेज करने वाले आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। बाद में उसे जमानत मिल गई।