फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Task force set up to control infectious diseases

संक्रामक रोगों पर नियंत्रण को टास्क फोर्स का गठन

Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Task force set up to control infectious diseases
संक्रामक रोगों पर नियंत्रण को टास्क फोर्स का गठन
विज्ञापन

नगीना। एसडीएम कार्यालय में आयोजित तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में संचारी रोगों से निपटने की रूपरेखा तैयार की गई। एसडीएम घनश्याम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार ने बताया की संचारी रोग व दस्तक अभियान 18 अक्तूबर से 17 नवंबर तक चलेगा।

संचारी रोग अभियान में सभी आशाएं और आंगनबाड़ी कार्यकत्री घर-घर जाकर सभी परिवारों को मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों से बचाव के लिए साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए समझाएंगी। जिन घरों में 15 वर्ष तक की आयु का बच्चा है उस घर पर स्टीकर भी लगाया जाना है। बैठक में एसडीएम घनश्याम वर्मा ने सभी लोगों से संचारी रोग अभियान में पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में डॉ प्रमोद कुमार, डॉक्टर नवीन कुमार, अधिशासी अधिकारी बढ़ापुर सेवाराम राजभर, नगर पालिका नगीना के लेखाकार मदन पाल सिंह, ज्योति रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed