{"_id":"615b4a4c8ebc3ed34f1c26ae","slug":"task-force-set-up-to-control-infectious-diseases-bijnor-news-mrt5592471120","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक रोगों पर नियंत्रण को टास्क फोर्स का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक रोगों पर नियंत्रण को टास्क फोर्स का गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रामक रोगों पर नियंत्रण को टास्क फोर्स का गठन
नगीना। एसडीएम कार्यालय में आयोजित तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में संचारी रोगों से निपटने की रूपरेखा तैयार की गई। एसडीएम घनश्याम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार ने बताया की संचारी रोग व दस्तक अभियान 18 अक्तूबर से 17 नवंबर तक चलेगा।
संचारी रोग अभियान में सभी आशाएं और आंगनबाड़ी कार्यकत्री घर-घर जाकर सभी परिवारों को मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों से बचाव के लिए साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए समझाएंगी। जिन घरों में 15 वर्ष तक की आयु का बच्चा है उस घर पर स्टीकर भी लगाया जाना है। बैठक में एसडीएम घनश्याम वर्मा ने सभी लोगों से संचारी रोग अभियान में पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में डॉ प्रमोद कुमार, डॉक्टर नवीन कुमार, अधिशासी अधिकारी बढ़ापुर सेवाराम राजभर, नगर पालिका नगीना के लेखाकार मदन पाल सिंह, ज्योति रानी आदि मौजूद रहे।