फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Talks with police station chief failed in mobile tower dispute

Bijnor News: मोबाइल टाॅवर विवाद में थानाध्यक्ष से वार्ता विफल

Mon, 23 Jan 2023 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 23 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Talks with police station chief failed in mobile tower dispute
- ग्रामीण मोबाइल टाॅवर को आबादी से दूर लगवाने की मांग पर अड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। गांव नवादा में दो पक्षों के बीच एक निजी कंपनी का मोबाइल टाॅवर आबादी क्षेत्र से बाहर लगाए जाने को लेकर करीब दो घंटे तक थानाध्यक्ष के साथ हुई वार्ता विफल रही। गांव छोड़ने की चेतावनी देने वाले कुछ ग्रामीण मोबाइल टाॅवर आबादी क्षेत्र से बाहर लगवाए जाने की मांग कर रहे हैं।
गांव में एक निजी कंपनी द्वारा एक व्यक्ति की खाली पड़ी भूमि में टॉवर लगाया जा रहा है। गांव के दो दर्जन ग्रामीणों ने टाॅवर लगवाने के विरोध में गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने अपने मकानों पर मकान बिकाऊ है लिख दिया। सोमवार को मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह गांव पहुंचे और दोनों पक्षों की खुली बैठक ली। थानाध्यक्ष की मौजूदगी में मामले का पटाक्षेप कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे तक वार्ता चली। लेकिन किसी तरह से समस्या का समाधान नहीं निकाल सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि मोबाइल टाॅवर लगवाए जाने वाले लोगों ने मोबाइल कंपनी से वार्ता कर दूसरे विरोधी पक्ष के लोगों को जवाब देने की बात कही। जबकि विरोध कर रहे लोग अपनी मांग पर हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे गांव से पलायन कर जाएंगे। बैठक में बलराज सिंह, नवीन शर्मा, संजू सिंह, सोहित सिंह, दीपू शर्मा, पतराम सिंह, ठाकुर मदन सिंह, ठाकुर मुन्नू सिंह, सुशील शर्मा, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पैदा हुई समस्या का समाधान कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed