{"_id":"68b0a763108a715546017899","slug":"talks-with-officials-were-fruitless-villagers-remained-adamant-on-the-protest-bijnor-news-c-27-1-bij1007-158636-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अधिकारियों से वार्ता बेनतीजा, धरने पर डटे रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अधिकारियों से वार्ता बेनतीजा, धरने पर डटे रहे ग्रामीण
Fri, 29 Aug 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
बढ़ापुर में पहाड़ा नदी के पास धरने बैठे अधिकारियों से वार्ता करते अधिकारी। स्रोत ग्रामीण
बढ़ापुर। पहाड़ा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्राम पंचायत चक उदयचंद व सरदारपुर छायली के ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व तहसीलदार नगीना ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की लेकिन ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर ग्रामीण धरना समाप्त करने को राजी नहीं हुए।
ग्राम पंचायत सरदारपुर छायली, चकउदय चंद, बहेड़ी व काशीवाला के ग्रामीण पुल निर्माण की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरिशंकर सिंह, तहसीलदार नगीना अमरपाल सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की।
अधिकारियों ने उनकी मांग शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण पुल स्वीकृत होने पर ही धरने से उठने की जिद पर अड़े रहे। धरना स्थल पर ग्राम प्रधान नवनीत सैनी, शाहवेज, बलजीत सिंह, रिंकू सिंह, फतेह सिंह, बलदेव सिंह, दिलशाद अहमद व विपिन कुमार आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य आलोक कुमार ने भी धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया।