फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Talks fail, this will then encompass

वार्ता विफल, आज फिर देंगे धरना

Wed, 13 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर Updated Wed, 13 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Talks fail, this will then encompass
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ आफिस में दिए गए एक दिवसीय धरने को आगे बढ़ा दिया है। सीएमओ से वार्ता न होने के कारण फार्मेसिस्टों ने बुधवार को भी धरना देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत फार्मेसिस्टों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंगलवार को सीएमओ आफिस में एक दिवसीय धरना दिया। धरने के दौरान प्रभारी सीएमओ डा. राजकुमार व आहरण वितरण अधिकारी से हुई वार्ता बेनतीजा रही। फार्मेसिस्टों की एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


वार्ता के दौरान चंदक पीएचसी पर संबद्ध फार्मेसिस्टों का अटैंचमेेंट समाप्त हुआ। सीएमओ मुरादाबाद कमिश्नर की मीटिंग में गए हुए थे। सीएमओ की अनुपस्थिति में अन्य वित्तीय मांगों का कोई समाधान नहीं हुआ। धरने के दौरान ही फार्मेसिस्टों ने एक दिवसीय धरने को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक सीएमओ से वार्ता के बाद मांग पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज चौहान ने व संचालन अजयराज मेहरोत्रा ने किया। इस मौके पर मंडलीय सचिव शिशुपाल सिंह, जेपी सिंह, गजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, राजेश रवि, सलीम अहमद, नरेश चंद्र रूडोला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed