{"_id":"5f6b97d58ebc3e00511dfcc3","slug":"talk-with-cm-benjita-25-was-jammed-bijnor-news-mrt5027806196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से वार्ता बेनजीता, 25 को चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से वार्ता बेनजीता, 25 को चक्का जाम
विज्ञापन
सीएम से वार्ता बेनजीता, 25 को चक्का जाम
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाकियू प्रतिनिधिमंडल की लखनऊ में हुई वार्ता बेनतीजा रही है। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि विधेयकों के खिलाफ भाकियू 25 सितंबर को जिले में करीब 75 जगह पर जाम लगाएगी। इसके लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।
भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर करीब दो घंटे वार्ता हुई। इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकेत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा शामिल रहे। मुख्यमंत्री से कृषि विधेयकों, बिजली की बढ़ी दर, सामान्य योजना में कनेक्शन न मिलने पर वार्ता हुई। दिगंबर सिंह के अनुसार भाकियू ने स्पष्ट कर दिया है कि 25 सितंबर को विधेयकों के खिलाफ चक्का जाम रहेगा। सरकार देश के किसानों से बात करके न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी कानून को लाए वरना चक्का जाम के लिए तैयार रहे। दिगंबर सिंह ने बताया कि जिले में 75 स्थानों पर चकका जाम किया जाएगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं जैसे एंबुलेंस, अंतिम यात्रा वाहनों को आने जाने की छूट रहेगी।
यहां रहेगा चक्का जाम
-बिजनौर में मॉर्डन एरा स्कूल चौराहा।
-नगीना कोतवाली रोड पर बान नदी के पुल पर।
-नगीना धामपुर रोड पर गांव पुरैनी में।
-कोतवाली नजीबाबाद रोड पर गांव अकबराबाद में।
-बुंदकी चीनी मिल पर।
-अफजलगढ़ चीनी मिल के सामने।
-धामपुर में आरएसएम व नेट चौराहे पर।
-नहटौर में धामपुर-नूरपुर चौराहे पर।
-नजीबाबाद में मोटा महादेव मंदिर के सामने।
-मंडावर में पीतम सिंह द्वार के सामने।
-किरतपुर में बिजलीघर के पास।
-बिजनौर में नूरपुर रोड पर गोल बाग के पास।
-बिलाई मिल के सामने।
-अम्हैड़ा तिराहे व गंज में।