फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Talib brothers did not get any relief, judicial remand extended till 16

Bijnor News: तालिब बंधुओं को नहीं मिली राहत, 16 तक बढ़ी न्यायिक रिमांड

Wed, 08 Apr 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Talib brothers did not get any relief, judicial remand extended till 16
बिजनौर। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर हमला करने के मामले में तालिब, खालिद और आबिद बंधुओं को फिलहाल अदालत से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने तीनों की न्यायिक रिमांड को बढ़ा दिया है। हालांकि अदालत ने पुलिस कस्टडी रिमांड से इनकार कर दिया। अब 16 अप्रैल को ही मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को तालिब बंधुओं के केस में सुनवाई के दौरान विवेचक ने पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए गुजारिश की। अदालत ने सुनवाई करने के बाद तीनों भाइयों की न्यायिक कस्टडी रिमांड को 16 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। बता दें कि तालिब और उसके भाइयों को गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया था। उस वक्त अदालत ने एक दिन का रिमांड मंजूर करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुनवाई के बाद सात अप्रैल तक रिमांड बढ़ा दी गई थी। अब फिर से दूसरी बार न्यायिक रिमांड की अवधि को बढ़ाया गया है, जिसके चलते अभी तीनों आरोपी भाइयों को जेल में ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed