फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Takipura's youth turns corona positive

तकीपुरा का संविदा कर्मचारी ऋषिकेश में कोरोना पाजिटिव मिला

Fri, 29 May 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Takipura's youth turns corona positive
तकीपुरा का युवक निकला कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन

नहटौर। गांव तकीपुरा का विद्युत निगम का एक संविदा कर्मचारी ऋषिकेश में कोरोना पाजिटिव निकला। उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने गांव में पहुंचकर उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया और इस मरीज के 20 परिजनों को होम क्वारंटीन कराया गया।

थाना क्षेत्र के ग्राम तकीपुरा निवासी एक युवक नगीना डिवीजन में विद्युत निगम में संविदा पर मीटर की रीडिंग निकालने का काम करता है। करीब एक सप्ताह पूर्व वह मंडावर में अपनी ससुराल गया था और अपनी सास के बीमार होने पर उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया था। भर्ती करने से पूर्व उसकी व सास और साली की जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। वह ऋषिकेश में अपनी एक रिश्तेदार में रुक गया था। जांच रिपोर्ट आने पर वह पॉजिटिव निकला, जबकि उसकी सास और साली की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर गुरुचरन ने बताया कि इस युवक के पॉजिटिव आने पर ऋषिकेश एम्स अस्पताल प्रशासन ने उसे फोन करके अस्पताल बुलाया और वहां पर भर्ती कर लिया। उन्हें सूचना मिलने पर नहटौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई और उसके संपर्क में आए लोगों का पता किया। इसके बाद उसके 20 परिजनों को होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई। सभी के सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed