{"_id":"65c53a9527bcc671690fab84","slug":"take-resolution-with-strong-will-you-will-definitely-get-success-akanksha-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-118851-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृढ़ इच्छा के साथ संकल्प लें, जरूर मिलेगी सफलता : आकांक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृढ़ इच्छा के साथ संकल्प लें, जरूर मिलेगी सफलता : आकांक्षा
Fri, 09 Feb 2024 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को बिजनौर पब्लिक स्कूल में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने कहा कि दृढ़ इच्छा के साथ संकल्प लेकर मेहनत के साथ तैयारी करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।
उन्होंने छात्राओं को उदाहरण के साथ समझाते हुए उन्हें प्रेरित किया। कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम का अपराजिता का उद्देश्य है कि बेटियों को इतना सशक्त बनाएं की वह क्षेत्र में सफल रहें। एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने कहा कि वैसे तो हर क्षेत्र में महिलाएं, छात्राएं शिखर तक पहुंच रही है। चंद्रयान से लेकर देश के हर उच्च पद पर महिलाएं विराजमान है और रही हैं। उन्होंने छात्राओं को बताया कि जरूरी नहीं कि पहली वार में उन्हें सफलता मिल जाएं। विफल होने पर निराश होने की जरूरत नहीं है। उसे सीख लें की क्या कमी रह गई और उस कमी को दूर कर और अधिक शक्ति के साथ तैयारी कर परीक्षा दें, तो सफलता आप को निश्चित मिलेगी। कहा कि माता-पिता व शिक्षक हमारे अच्छे के लिए करते हैं। हमें उनका मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए तैयारी करते रहना चाहिए। कभी कल के लिए कोई तैयारी न टाले। एक शेड्यूल के अनुसार अपने लक्ष्य की तैयारी करें। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छात्राओं ने अवध में प्रभु श्रीराम आए गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। उसके बार अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम हुआ।
सफलता पाने को क्या, कैसे करें
अपराजिता कार्यक्रम में छात्रा प्रिया चौधरी, अंशिका ने मुख्य अतिथि अकांक्षा गुप्ता से सवाल किया कि सफलता कैसे प्राप्त करें। सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में जाना हो पहले यह तय करें। फिर शुरू से ही उसकी तैयारी शेड्यूल बनाकर करें। जरूर सफलता मिलेगी। छात्रा नियाशा पाल व प्रियांसी ने सवाल किये। जवाब में एसडीएम ने बताया कि हम अच्छे पढ़ाई करेंगे, तो सफलता भी जरूर मिलेगी। सिविल सेवा, इंजीनियरिंग, चिकित्सा आदि कोई भी क्षेत्र चुने, सब बहुत अच्छे हैं।
विज्ञापन
बिजनौर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक महेंद्र सिंह ने कहा कि आज महिलाएं अपराजिता हैं। राजनीति, सेना, बैंक, पायलट, विज्ञान आदि क्षेत्र में अच्छी मजबूती के साथ खड़ी हैं। महिला, छात्रा को सशक्त बनाने के लिए सबसे पहला सूत्र शिक्षा है।
स्कूल के प्रधानाचार्य विकास त्यागी ने कहा कि अभिभावक व शिक्षक बच्चों के अच्छे के लिए ही सोचते हैं। अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आप अपने अभिभावकों का विश्वास जीत लें। वह आगे भी आपके साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपना लक्ष्य तय करते हुए उसी के आधार पर विषयों का चयन करके तैयारी करें। उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।
ये रहे उपस्थित
शिक्षिका चेतना भटनागर के संचालन में हुए कार्यक्रम में शिक्षिका अर्चना शर्मा, सूचि चौधरी, ब्रजपाल सिंह, अनूप उणथ्वाल आदि उपस्थित रहे।