फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Take jewelery from jewelery shop

ज्वैलरी की दुकान से आभूषण ले भागे

Wed, 12 Apr 2017 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 12 Apr 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में नगर के ज्वैलर्स प्रतिष्ठान से दिनदहाड़े दो बदमाशों ने लाखों के आभूषण ले भागे। शोर मचने पर पहुंचे कुछ लोगों ने लुटेरों का पीछा किया, मगर वे भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस लुटेरों तक पहुंचने के लिए बाजार के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


चौक बाजार स्थित मदन ज्वैलर्स प्रतिष्ठान पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे स्वर्ण आभूषण कारोबारी परिवार की महिला पुष्पा तागरा अकेली थीं। उनका पुत्र राजेश तागरा किसी काम से गया हुआ था। 
विज्ञापन


बाइक से आए दो युवकों ने दुकान पर पहुंचकर खरीदारी के लिए स्वर्ण आभूूषण दिखाने के लिए कहा। युवकों ने करीब दो हजार रुपये की सोने की ताबीज खरीदी, फिर और भी आभूषण दिखाने के लिए कहा। पुष्पा द्वारा स्वर्ण आभूषण के बॉक्स काउंटर पर रखते ही दोनों युवक एक बॉक्स उठाकर बाइक से भाग निकले। पुष्पा द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने लुटेरों का पीछा किया, मगर वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर राजेश तागरा, स्वर्ण आभूषण कारोबारी एवं आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। कुछ चही देर में पहुंची पुलिस ने पुष्पा तागरा से घटना की जानकारी दी। पुष्पा तागरा ने बताया कि करीब 35-40 वर्ष के दोनों युवक काले रंग की  बाइक से आए थे और लगभग 10 मिनट दुकान पर रहे। युवक कैप लगाए थे। करीब 200 ग्राम सोने के आभूषण लेकर दोनों चौक बाजार के चौराहे से गणेश मंदिर मार्ग से भागे। पुलिस ने लुटेरों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए।

नहर पुलिया पर बाइक सवार दंपति से लूट
चांदपुर  में गांव बूचा नांगल निवासी राजीव उर्फ बबलू सोमवार की शाम अपनी पत्नी अलका के साथ बाइक द्वारा चांदपुर पत्नी को दवाई दिलाने आ रहा था। राजीव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नहर की पुलिया पर पहुंचने पर बाइक सवार दो युवक आए और उनसे सुमेरपुर गांव का रास्ते के बारे में पूछा। क्षेत्र में सुमेरपुर नाम का गांव न होने की बात कहने पर बाइक सवारों ने कहा कि उसकी बाइक के पहिए में हवा नहीं है। जैसे ही उसने बाइक रोक कर पिछला पहिया देखा बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया और डरा धमकाकर उसकी जेब से दस हजार रुपए निकाल लिए।  पत्नी को डरा धमकाकर कानों के कुंडल व मंगलसूत्र निकलवा लिया और बाइक पर बैठकर बिराल गांव की नहर की पटरी पर फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


पुलिस ने दबोचा चोरों का गैंग, बना रहे थे प्लान 
बिजनौर में शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि बैराज मार्ग पर हनुमान गढ़ी मंदिर के पास खाली प्लाट में कुछ बदमाश चोरी के इरादे से जमा हैं। पुलिस ने प्लाट पर जाकर चोरी की बात सुनी तो वह रात में जजी चौक पर एक वकील के घर में चोरी करने का प्लान बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों  चोरों को दबोच लिया। पकड़े गए चोरो में कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव शादीपुर ढल्ला निवासी फरमान, अफजाल बैराज मार्ग स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी तालिब को दबोच लिया। तलाशी लेने पर तीनों के पास से तीन 12 बोर के तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। गैंग ने बताया कि चोरी करने का कोई विरोध करता तो तमंचों से गोली चला देते, इसलिए ही तमंचे उन्होंने अपने पास रखे थे। पुलिस के मुताबिक चोरों का यह गैंग काफी समय से सक्रिय था। कई जगह ये चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस चोरों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed