{"_id":"637e68ef374a9f1c135443b5","slug":"take-action-against-center-in-charges-with-poor-progress-bijnor-news-mrt614925165","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खराब प्रगति वाले केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खराब प्रगति वाले केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध करें कार्रवाई
विज्ञापन
खराब प्रगति वाले केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध करें कार्रवाई
बिजनौर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार ने धान क्रय संस्था पीसीएफ के क्रय केंद्रों की धान खरीद की समीक्षा की। समीक्षा में पाया कि आवंटित क्रय लक्ष्य 16500 मीट्रिक टन के सापेक्ष 14 केंद्रों पर अब तक 896.40 मीट्रिक टन धान खरीद की गई। इस पर एडीएम प्रशासन ने नाराजगी व्यक्त की।
समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि धान खरीद में प्रगति लाए जाने के लिए बार-बार गत वर्ष केंद्रों पर धान विक्रय करने वाले किसानों से संपर्क करने के निर्देश दिए जा रहे, लेकिन अभी तक शतप्रतिशत किसानों से संपर्क नहीं किया गया। यह केंद्र प्रभारियों की शिथिलता को दर्शाता है। अपर जिला सहकारी अधिकारी देवेंद्र सिंह को समस्त केंद्र प्रभारियों से गत वर्ष के किसानों से शतप्रतिशत संपर्क किए जाने की पुष्टि तीन दिन के अंदर प्राप्त कर जिला खरीद अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने को निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने बैठक में अनुपस्थित स्योहारा एवं शेरगढ़ केंद्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त सबसे खराब प्रगति वाले केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए एडीसीडी को निर्देशित किया।
सभी केंद्रों पर हुई 9136.88 मीट्रिक टन की धान खरीद
समीक्षा बैठक में बताया कि जनपद के सभी क्रय केंद्रों पर 22 नवंबर तक 1689 किसानों से 9136.88 मीट्रिक टन की धान खरीद हुई। जबकि सभी केंद्रों पर धान खरीद का लक्ष्य 50300 मीट्रिक टन का है।