फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tahir Kamal conferred with Dadasaheb Phalke Icon Award

दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड से नवाजे गए ताहिर कमाल

Tue, 29 Mar 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tahir Kamal conferred with Dadasaheb Phalke Icon Award
दिल्ली में नींदडू के ताहिर कमाल को फाल्के अवार्ड देते रजा मुराद। - फोटो : BIJNOR
दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड से नवाजे गए ताहिर कमाल
विज्ञापन

नींदडू़ (बिजनौर)। फिल्मी दुनिया में बिजनौर जिले का नाम रोशन कर रहे नींदडू़ के ताहिर कमाल खान को दूसरी बार दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें 2021 में भी यह पुरस्कार मिला था।

मयूर विहार नई दिल्ली के होली-डे इन होटल में कल्याण जी जाना भैरू जैन के संयोजन में प्रतिष्ठित अवार्ड शो में दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फिल्मस 2022 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक कल्याण जी जाना की ओर से लिजेंडरी कलाकार रजा मुराद, श्रीवर्धन त्रिवेदी जागना एवं सुरेंद्रपाल सिंह ने ताहिर कमाल खान को दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड प्रदान किया। इस अवसर पर कई फिल्मी, टीवी, व्यापारिक व राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। दूसरी बार अवार्ड मिलने से खुश ताहिर कमाल खान ने बताया कि दादा साहेब फाल्के के नाम का अवार्ड मिलना बड़े गर्व की बात है। कमाल के मुताबिक फिल्म ‘सुल्ताना द रीयल हीरो’, जिसमें वह नायक का रोल निभा रहे हैं, की नौ अप्रैल से नजीबाबाद में शूटिंग शुरू की जाएगी। प्रशासन ने चार दिन शूटिंग करने की अनुमति प्रदान की है। ताहिर कमाल खान की फिल्म, दिल्ली बस, 2016 में फ्रांस के विश्व प्रसिद्ध कान फेस्टिवल के प्रीमियम शो में दिखाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed