फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   taekwondo player struggling with financial crisis

Bijnor: आर्थिक तंगी से जूझ रहा ताइक्वांडो खिलाड़ी, कई प्रतियोगिताएं छोड़ीं

Thu, 18 Aug 2022 10:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2022 10:01 AM IST
सार

अभिषेक को भारतीय टीम की ओर से प्रतिभाग करना था। इसके लिए भारतीय टीम वियतनाम के लिए 22 अगस्त को रवाना होगी, लेकिन अभिषेक के पास वियतनाम जाने के लिए पैसे नहीं है। चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए आर्थिक तंगी आड़े आ रही है।

विज्ञापन
taekwondo player struggling with financial crisis
आर्थिक तंगी से जूझता बिजनौर का ताइक्वांडो खिलाड़ी अभिषेक कुमार। - फोटो : BIJNOR

विस्तार

ये कहावत है कि प्रतिभा मोहताज नहीं होती, मगर आर्थिक तंगी के कारण प्रतिभाएं दबकर रह जाती हैं। ऐसा ही कुछ ताइक्वांडो के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अभिषेक के साथ हो रहा है। जो पैसा नहीं होने की वजह से वियतनाम में होने वाली 11वीं एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए नहीं जा पा रहा है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी आर्थिक मदद की गुहार लगाई। किसी की तरफ से मदद की हाथ आगे नहीं बढ़ा।
विज्ञापन


जिले के युवा खेल क्षेत्र में खूब नाम रोशन कर रहे हैं। किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव इस्सेपुर निवासी अभिषेक कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह ताइक्वांडो का खिलाड़ी है। अभिषेक को भारतीय टीम की ओर से प्रतिभाग करना था। भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, इस टीम में अभिषेक भी शामिल है। 11वीं एशियन तायक्वांडो चैंपियनशिप वियतनाम में 25 से 27 अगस्त को आयोजित होगी। इसके लिए भारतीय टीम वियतनाम के लिए 22 अगस्त को रवाना होगी, लेकिन अभिषेक के पास वियतनाम जाने के लिए पैसे नहीं है। चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए आर्थिक तंगी आड़े आ रही है। अभिषेक जिले के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से भी आर्थिक मदद की गुहार लगा चुका है। लेकिन उसकी कोई मदद नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भी नहीं ले पाया था हिस्सा
अभिषेक 2016 से मिनट मेट्स संदीप तायक्वांडो एकेडमी गाजियाबाद से प्रशिक्षण ले रहा है। अभिषेक ताइक्वांडो में जिले का एकमात्र खिलाड़ी है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर रहा है। ताइक्वांडो में जिले के कई खिलाड़ी हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे न होने के चलते अभिषेक 14 से 22 मई 2022 तक फ्रांस में होने वाली वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भी प्रतिभाग नहीं कर पाया था। अभिषेक के पिता किसान हैं। उनके पास जो पैसे थे, उनसे उन्होंने अभिषेक को वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने के लिए वुल्गेरिया भेजा था। जो दो से सात अगस्त 2022 तक हुई थी।


अब एशियन चैंपियनशिप में जाने के लिए पैसा नहीं है। अब वह आस लगाए हुए हैं कि कहीं से आर्थिक मदद हो जाए, लेकिन कोई भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि मदद करने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed