{"_id":"62f9420ce173057bb67e47de","slug":"tablets-distributed-to-211-students-nazibabad-news-mrt601179334","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहू जैन कालेज में टैबलेट वितरण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहू जैन कालेज में टैबलेट वितरण समारोह
विज्ञापन
211 विद्यार्थियों को वितरित किए टैबलेट
नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज में 211 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए।
साहू जैन कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एनपी सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर टैबलेट वितरण समारोह का शुभारंभ किया। भारतेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजीटल भारत के सपने को साकार करने के लिए सरकार की योजना के तहत विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जा रहे है। विद्यार्थी इसके जरिए देश दुनिया में घट रही घटनाओं से परिचित हो सकेंगे। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने कहा कि टैबलेट से विद्यार्थी घर पर बैठे ऑनलाइन प्रणाली से शिक्षा ग्रहण करने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम में 211 विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन शुभा माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. एके मित्तल, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. गौतम बनर्जी, शिवानी चौधरी, ऋतु प्रजापति आदि मौजूद रहे।