{"_id":"5ad78d274f1c1b6d098b522a","slug":"sworn-oath-to-keep-the-district-clean-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद को साफ सुथरा रखने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद को साफ सुथरा रखने की ली शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में प्रदेश में भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में ग्राम स्वराज अभियान एवं स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जनपद को साफ सुथरा रखने की शपथ ली।
एक बैंक्वेटहाल में आयोजित कार्यक्रम का सांसद भारतेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। स्वच्छता अभियान में सहयोग करने के लिए अतीक अहमद को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक नहटौर ओम कुमार ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी को जरूर मिलना चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जागरूकता से ही स्वच्छता के अभियान को पूरा किया जा सकता है। डीएम अटल कुमार राय ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान का प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया संकल्प 14 अप्रैल से शुरू होकर पांच मई तक चलेगा। जिलेे के 121 गांवों और नगर पालिकाओं के 18 वार्डों में यह अभियान चलाया जा रहा है। सांसद यशवंत सिंह ने कहा कि आज भारत सरकार स्वच्छता के लिए जो कार्य कर रही है, वो आज से पहले किसी भी सरकार ने नहीं किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद भारतेंद्र सिंह ने शौचालयों को इज्जतघर नाम देने और जिले को खुले में शौचमुक्त कराने में अहम भूमिका निभाने पर मुख्य विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को धन्यवाद दिया। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधानगण, ओडीएफ टीम, निगरानी समिति के सदस्य आदि मौजूद रहे।