फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sworn oath of cleanliness in the Collectorate

कलक्ट्रेट में स्वच्छता की शपथ दिलाई

Sat, 25 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 25 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sworn oath of cleanliness in the Collectorate
बिजनौर कलक्ट्रेट सभागार में स्वच्छता की शपथ दिलाते डीएम जगतराज। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिलाधिकारी जगतराज ने आज कलक्ट्रेट सभागार में सामूहिक    रूप से स्वच्छता की शपथ     दिलाई। इस अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर  में स्थापित कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्षों साहित अपर जिलाधिकारी प्रशासन  मदन सिंह , प्रभारी जिला सूचना अधिकारी विजय पाल, अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।    
विज्ञापन

जिलाधिकारी जगतराज ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्यालयों की अपेक्षित सफाई रखें और गंदगी फैलाने और दीवारों, सामान्य स्थानों पर थूकने वालों को दंडित करें। कार्य स्थल पर गुटका, पान मसाला प्रयोग को निषेध बनाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि फाइलों और अभिलेखों का रखरखाव सफाई के साथ सुव्यवस्थित रखे । उन्होंने यह निर्देश दिये कि कार्यालयों में अनावश्यक रूप से बिजली, पानी और  सार्वजनिक प्रयोग की वस्तुओं का प्रयोग न करें। उन्होंने यह भी निर्देश  दिये कि सभी अधिकारी स्वयं पर कार्यालय में आयें और अपने अधीनस्थों से भी समय का पालन कराना सुनिश्चित करायें। कार्यालय में निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करें । उन्होंने यह भी बताया कि अधिकारियों एवं कमर्चारियों की कार्यालय में उपस्थित सफाई व्यवस्था और  अनुशासन को सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की टीम का गठन कर औचक  निरीक्षण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं अफजलगढ़ में शुक्रवार को अफजलगढ़ के कोतवाल राजकुमार शर्मा ने पुलिसकर्मियों को साथ लेकर  कोतवाली में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली परिसर, बैरक, मालखाने में झाडू लगाई गई। कोतवाल ने बताया कि पुलिस की ओर से रोज नगर के एक-एक तिराहे और चौक को सफाई अभियान में शामिल किया जाएगा। लोगों को भी प्रेरित किया जाएगा कि वे सफाई का ध्यान रखें। स्वच्छता अभियान सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इस दौरान जो भी फरियादी समस्या लेकर आया, कोतवाल ने उसकी शिकायत को सुना और उससे मित्र जैसा व्यवहार बनाकर समस्या का निदान कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कोतवाली में आए मयंक कुमार, गौरव कुमार ने कहा कि पुलिस का सफाई अभियान पहले कभी नहीं देखा गया है। सफाई अभियान में दरोगा गिरीश चंद्र शर्मा, शिशुपाल सिंह, उमेश यादव, प्रदीप बिष्ट, सुरेश, योगेश कुमार, राम सिंह, राकेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed