{"_id":"6352eaf3d8361b38ac5835ef","slug":"survey-started-for-determination-of-centers-on-up-board-exam-2023-bijnor-news-mrt6106220184","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 को केंद्रों के निर्धारण के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 को केंद्रों के निर्धारण के लिए सर्वे शुरू
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की वर्ष 2023 की परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए तहसील वार टीम बन गई है। टीमों को एक दर्जन से अधिक बिंदुओं पर विद्यालयों का सर्वे करना है।
जिले में यूपी बोर्ड के 390 हाईस्कूल व इंटर कालेज है। परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर के करीब एक लाख संस्थागत व व्यक्तिगत विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर ही परीक्षा केंद्र की संख्या तय होती है। कॉलेजों में हाईस्कूल व इंटर के दाखिलों व बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख समाप्त हो गई है।
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए फार्म भरने से लेकर परीक्षा होने तक की ऑनलाइन निश्चित प्रक्रिया है। परीक्षकों की विषयवार नियुक्ति भी शासन से ऑनलाइन होती है। शासन से परीक्षा के निर्धारण के लिए मानक तय है। टीम को सभी 390 विद्यालय में जाकर मानकों का भौतिक सत्यापन करना है।
विज्ञापन
ये है टीम
परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए हर विद्यालय का भौतिक सत्यापन होना है। इसके लिए तहसील वार पांच टीम है। संबंधित तहसील के एसडीएम टीम के अध्यक्ष है। सहायक अभियंता पीडब्लूडी तथा तहसील में स्थित जीआईसी के प्रधानाचार्य सदस्य हैं। तहसीलों से आई रिपोर्ट जिला समिति के समक्ष प्रस्तुत होगी। डीएम जिला समिति के अध्यक्ष व डीआईओएस सचिव है। इसके बाद रिपोर्ट शासन को जाएगी। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया शुरू हो गई है।