फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Supported the farmers' movement

किसान आंदोलन का किया समर्थन

Sun, 29 Aug 2021 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Supported the farmers' movement
किसान आंदोलन का किया समर्थन
विज्ञापन

बिजनौर। पिछड़ा समाज पार्टी की बैठक में दिल्ली में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन का समर्थन करने की बात कही गई। इस अवसर पर जनपद बिजनौर की आठों विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई।

रविवार को टाउन हॉल में कृष्णबल सैनी की अध्यक्षता एवं परसादी सिंह सैनी के संचालन में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कृपाल सिंह सैनी ने कहा कि पिछड़ा समाज पार्टी सभी पिछड़ों की पार्टी है। यह किसानों के आंदोलन का भी पूरी तरह से समर्थन करती है। पार्टी वर्ष 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में बिजनौर जनपद की सभी आठों विधान सभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर चुनाव जीतेगी। उन्होंने घोषणा की कि बिजनौर विधानसभा सीट से मुन्नू सिंह सैनी तथा नहटौर विधानसभा सीट से कौशल सिंह चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक पर मजबूत करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर तोताराम सैनी, सुधा रवि, लेखराज सिंह सैनी, राजू सैैनी, धन सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed