फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Supply department officials filed a complaint against several ration dealers.

Bijnor News: पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कई राशन डीलरों के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 23 Feb 2026 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Supply department officials filed a complaint against several ration dealers.
धामपुर। पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को चार राशन डीलरों सहित 15 अज्ञात के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। आरोप है इन लोगों ने दफ्तर में पहुंचकर विभाग की ओर से जारी किए जा रहे नोटिसों को निरस्त करने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए अशोभनीय व्यवहार किया।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक अंकित कुमार, जितेंद्र कुमार एवं लिपिक मनीष कुमार ने तहरीर में बताया गया कि 21 फरवरी को शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव आसमाबाद चमन के राशन डीलर शकील ,ठाटजट के राशन डीलर रविंद्र कुमार , रविंद्र का पुत्र मुकुल और लोकेश कुमार बंटी 15 अज्ञात लोगों के साथ उनके कार्यालय में पहुंचे। आरोपियों ने विभाग की ओर से भेजे जा रहे नोटिसों को निरस्त करने की मांग करते हुए काफी हंगामा किया। विरोध करने पर आरोपियों ने न केवल सरकारी कार्य में बांधा डाली बल्कि सरकारी अभिलेखों को फाड़ दिया। आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed