फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sunny day, coolness in the air

Bijnor News: दिन में खिली धूप, हवा में ठंडक बरकरार

Wed, 07 Feb 2024 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sunny day, coolness in the air
कालागढ़ में छाया कोहरा।संवाद
मौसम के मिजाज में बदलाव आया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। पिछले दिनों हुई बरसात ने मौसम के मिजाज को बदलकर रख दिया है। कोहरा अब काफूर हुआ तो दिन में धूप खिल उठी। हालांकि हवाओं में ठंडक अभी बरकरार है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने धूप सेंकने का काम किया।
मंगलवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहा। हालांकि सुबह के वक्त बादल छाए रहे और मौसम में ठंडक घुली रही। खैर, दोपहर होने तक धूप खिल उठी। सूरज ने दर्शन दिए तो लोग अपने घरों की छत और आंगन में बैठे हुए नजर आए। लोगों ने धूप सेंककर सर्दी को दूर करने का प्रयास किया। हालांकि चल रही हवाओं में ठंडक अभी बरकरार है। बता दें कि पिछले महीने से अब तक लगातार कोहरा छा रहा था, दिन में सूरज के दर्शन दूर की बात थी। अब पिछले दिनों बरसात हुई तो उसने मौसम के मिजाज को बदलकर रख दिया।
विज्ञापन

मौसम अब साफ होने पर सूरज निकला और धूप खिल उठी। धूप खिलने की वजह से दिन के तापमान में भी इजाफा हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम पारा 18 डिग्री बना हुआ था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया जबकि सोमवार को 9.8 डिग्री बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ने की कटाई में अब आएगी तेजी
पिछले दो तीन दिनों तक मौसम बरसाती होने के कारण गन्ने की छिलाई पर असर पड़ रहा था। चीनी मिलों में नोकेन की स्थिति पैदा हो गई। अब मौसम साफ हुआ तो किसानों ने गन्ने की कटाई और छिलाई के काम को चालू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed